बसना

महासमुंद जिले में अवैध कबाड़ी के व्याल पर हो कड़ी कार्रवाई – मोहन सोनवानी

बसना(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले में अवैध कबाड़ी का व्यापर धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. जिले में लगातार इसकी शिकायत होने के बावजूद प्रशासन इस पर किसी तरह का लगाम कसने में नाकाम है. जिससे इनके हौसले और अवैध व्यापर प्रतिदिन बढ़ने लगा है. क्षेत्र में दिन-दहाड़े सार्वजनिक स्थानों से साइकिल और बाइक चोरी हो रहीं हैं. चोरी की साइकिल और बाइक के कलपुर्जे को अलग-अलग कर कबाड़ में बेच दिया जाता है. इसके अलावा इस धंधे में लोहे के सामान व घरेलू उपयोग के सामान सहित कई कीमती सामान पानी के मोल कबाड़ी अपने दलालों के माध्यम से खरीद कर करोड़ों कमाते है. इस धंधे में संलिप्त कारोबारी महिलाओं के साथ-साथ छोटे को भी धकेल कर अपराध की दुनिया में ले जा रहे हैं. महासमुदं जिले में कई कबाड़ के व्यवसायी हैं, जो बेफौफ होकर ट्रकों में जिले से अवैध कबाड़ी को भरकर प्रशासन की आँखों के सामने से नेशनल हाइवे से ट्रांसपोर्ट कर ले जा रहे हैं. ये कारोबारी क्षेत्र में नाबालिग और महिलाओं को अच्छी रकम देकर उनसे चोरी भी करवा रहे हैं. ये कारोबारी अपनी पहुँच के दम पर साल भर में अवैध रूप से करोड़ों का कारोबार कर लेते हैं, और एशो आराम की जिंदगी बिताते हैं.

इतना ही नहीं ये कारोबारी अब बड़े वाहन और कृषि उपकरण को भी कटिंग कर उन्हें आसानी से स्क्रेप बनाकर बेच रहे हैं. जिसके चलते महासमुंद जिले के साथ सीमावर्ती ओड़िशा के जिलों में भी वाहन और कृषि उपकार चुराए जा रहे हैं, तथा उन्हें जिले के कबाड़ी व्यापारी स्क्रेप बनाकर राजधानी में बेच रहे हैं. इन कारोबारियों के मन में जरा सा भी प्रशासन का भय नही है, जिसको ध्यान में रखते हुए आज राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी ने बसना थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक महासमुंद के नाम ज्ञापन सौंपा है. और इस पर कार्यवाही करने की मांग की है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!