बसना:लापरवाही से वाहन चलाना पड़ा भारी, हादसे में चालक की गई जान

बसना। थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र में सोमवार रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को रात करीब 8 बजे सागरपाली रोड स्थित साईं शोरूम के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 B 0499 के चालक दुलारसिंह सिदार (46 वर्ष), निवासी पिलवापाली, ने कथित रूप से लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए ग्राम बरतियाभाठा निवासी इंदु पटेल को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद बाइक चालक स्वयं भी सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना श्रीश्याम अस्पताल, भंवरपुर द्वारा पुलिस को दी गई।
प्रार्थी सेतकुमार सिदार की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।






























