महासुमंद
महासमुंद:घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। शहर के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 14 में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित स्वास्थ्य विभाग कार्यालय महासमुंद में चौकीदार के पद पर कार्यरत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GB 7524, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है, को घर के बाहर खड़ा कर लॉक किया था। इसके बाद वह आराम करने के लिए घर के अंदर चला गया। शाम करीब 5 बजे बाहर निकलने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1






























