महासुमंद
महासमुंद:घर का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर फरार

महासमुंद। शहर के बेमचा स्थित इंदिरा कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना 9 और 10 जून की दरमियानी रात की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा कॉलोनी बेमचा निवासी एक हेमाली मजदूर ने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GT 3088 को 9 जून की रात करीब 9:30 बजे काम से लौटने के बाद घर के बरामदे से लगे कमरे में लॉक कर खड़ा किया था। अगले दिन 10 जून की सुबह करीब 6 बजे जब वह वाहन देखने गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और मोटरसाइकिल गायब थी।
पीड़ित ने आसपास खोजबीन और पूछताछ की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1






























