सरायपाली

सरायपाली:चकरदा में एयरटेल का MNP कैंप आयोजित, लोगों ने कराए नंबर पोर्ट

 

सरायपाली। चकरदा में एयरटेल कंपनी द्वारा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को बेहतर नेटवर्क सुविधा, आकर्षक रिचार्ज प्लान एवं एयरटेल की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपने मोबाइल नंबर को अन्य कंपनियों से एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट कराने संबंधी जानकारी प्राप्त की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही MNP प्रक्रिया पूरी करने में सहायता की। ग्रामीणों ने बताया कि बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं की उपलब्धता को देखते हुए वे एयरटेल नेटवर्क से जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं। कैंप में ग्राहकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई तथा नए सिम और रिचार्ज ऑफरों के बारे में बताया गया।आयोजकों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं को मजबूत बनाने और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के कैंप लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव के अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!