सरायपाली
सरायपाली: अब 9 बजे से सुनवाई

सरायपाली (काकाखबरीलाल).अधिवक्ता संघ एवं पक्षकारों के द्वारा वर्तमान भीषण गर्मी एवं लू लगने की संभावना होने से स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा आगामी आदेश तक राजस्व न्यायालय में प्रातः 9 से संचालित किए जाने हेतु आदेशित किया गया। वर्तमान में भीषण गर्मी होने से न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, न्यायालय तहसीलदार, एवं नायब तहसीलदार सरायपाली के प्रकरणों की सुनवाई आगामी आदेश तक प्रातः 9 बजे से किया
जाएगा।
AD#1




























