महासुमंद

महासमुंद:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, ठेकेदार पर मामला दर्ज

महासमुंद। ग्राम मुढेना स्थित पत्थर खदान में कार्यालय निर्माण के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ धारा 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में ग्राम बेलसोंडा वार्ड नंबर 18 टेडीपारा निवासी दिनेश्वरी साहू ने बताया कि वह अपने पति खेमराज साहू सहित करीब 15-20 मजदूरों के साथ ग्राम मुढेना में अजय ठाकुर एवं हेमंत साहू के पत्थर खदान में कार्यालय निर्माण के कार्य में मजदूरी व राजमिस्त्री का काम कर रही थी। 30 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे निर्माण स्थल पर झज्जा ढलाई का कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी।
शिकायत के अनुसार मजदूरों ने कार्य शुरू होने से पहले मकान मालिक एवं ठेकेदार से बिजली लाइन बंद कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई और विद्युत लाइन भी बंद नहीं कराई गई। इसी दौरान खेमराज साहू विद्युत करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई तथा रीढ़ की हड्डी में स्पाइनल इंजरी होने से कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया।
आवेदिका के मुताबिक खेमराज का लंबे समय तक अस्पताल में इलाज चला और इलाज में करीब 35 लाख रुपये खर्च हुए। वर्तमान में वह गंभीर हालत में बिस्तर पर है और शारीरिक रूप से काम करने में असमर्थ बताया गया है। दुर्घटना के बाद मालिकों द्वारा आर्थिक सहयोग नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने धारा 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!