शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में प्रवेश का सुनहरा अवसर, 13 अगस्त को काउंसिलिंग

महासमुंद। शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण की संस्था स्तरीय काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।
प्राचार्य ने बताया कि प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थी तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 8 अगस्त 2026 तक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाइट www.cgdte.admissions.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर काउंसिलिंग के लिए अपना विकल्प भर सकते हैं।
संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार संस्था स्तर पर सीट आबंटन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे संबंधित संस्था में सभी मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रवेश अधिकारी श्री हेमंत कुमार वर्मा, व्याख्याता (भौतिकी) से मोबाइल नंबर 91310-02858 पर संपर्क किया जा सकता है।






























