सरायपाली

सरायपाली:कड़ी मेहनत लाई रंग, रितिका भोई का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन

सरायपाली।आइडियल पब्लिक स्कूल, पाटसेन्द्री की छात्रा कुमारी रितिका भोई का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय, कोरबा में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, ग्राम पाटसेन्द्री एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
रितिका, शिक्षक श्री चिंतामणि भोई एवं शिक्षिका श्रीमती बनमोती भोई की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या तथा नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार रितिका बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उनकी सफलता विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
इस अवसर पर सवरा समाज के प्रांतीय कोषाध्यक्ष युवराज रावल, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी रावल, युवा प्रांताध्यक्ष डॉ. रमाकांत भोई, प्रांतीय उपकोषाध्यक्ष चूड़ामणि भोई सहित समाज के पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने रितिका को उनके निवास पाटसेन्द्री पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि रितिका भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रितिका की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!