महासुमंद

महासमुंद:तेज रफ्तार वाहन ने चार गौवंश को मारी टक्कर, एक की मौत

महासमुंद। शहर के अटल परिसर के सामने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने चार गौवंश को टक्कर मार दी। हादसे में एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती गाय और एक बछिया भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 28 मौहारी भांठा निवासी एवं गौ सेवा आयोग के ब्लॉक अध्यक्ष हिरेन्द्र सोनी ने थाना महासमुंद में लिखित शिकायत देकर बताया कि वाहन क्रमांक RJ 01 GD 3801 के चालक शौकिन पिता कमालुइद्दीन, निवासी कोलगांव, थाना किशनगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सड़क पर मौजूद गौवंश को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीन गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन पर पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!