महासमुंद: घर में चोरों ने बोला धावा ले उड़े कीमती जेवरात सहित नगदी रकम

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।श्यामसुन्दर जांगडे ने पुलिस को बताया कि वह निवासी वार्ड नं. 18 इंदिरा कालोनी ग्राम बेमचा, थाना व जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी है दिनांक 12.04 2026 के शाम लगभग 06.00 बजे सहपरिवार ग्राम पारागांव थाना आरंग जिला रायपुर छ0ग0 शादी कार्यक्र मे शामिल होने घर के मुख्य दरवाजा एवं सामने के गेट में ताला बंद कर चले गये थे जहां रात्रि रूके थे आज दिनांक 13.04.2026 के प्रात: लगभग 07.00 बजे मोहल्ले के कु0 सोनी देवांगन फोन कर बतायी कि तुम्हारे घर के मुख्य दरवाजा खूला हुआ है एवं मेन गेट का ताला लगा हुआ है कि सूचना पाकर तत्काल अपने घर लगभग 08.30 बजे पहूंच कर देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ है एवं मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है घर अंदर प्रवेश कर देखा शयनकक्ष में रखे लोहे की आलमारी के ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोई अज्ञात वस्तु से तोड कर आलमारी अंदर लाकर को तोड कर ज्वेलरी बैग में रखे लगभग 50,000/-रूपये नगदी रकम एवं एक नग चांदी का कटोरी कीमती करीब 2,000/-रू, एक नग चांदी का चम्मच कीमती करीब 1000/-रूपये, दो नग चांदी का चूडा कीमती करीब 1500-रू, दो नग चांदी पायल कीमती करीब 5000/-रू, दो नग सोने का लाकेट कीमती करीब 20,000/- रूपये कुल कीमती 79,500/-रूपये को दिनांक 12.04 2026 के दरम्यान रात्रि निकाल कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। आसपास पुछताछ पता तलाश करने में चोरी करने वाले का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























