महासमुंद: हाथ थप्पड़ से मारपीट जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ से मारपीट का मामला सामने आया है।बिमल जोगी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम साराडीह में रहता है राज मिस्त्री काम करता है दिनांक 12.04.26 को रात्रि 08.00 बजे घर पर था तभी पत्नी आकर बतायी कि लडका विवेक जोगी को गांव के राजेश निराला प्रियंका किराना स्टोर्स के पास गला दबाकर मारपीट कर रहा है तब घर से बाहर निकला तो देखकर ईतवारी निराला गंदा गंदा गाली देने लगा तब पुछा क्यों गाली दे रहे हो और तुम्हारे भाई राजेश निराला विवेक का क्यों गला दबा रहा था तभी ईतवारी निराला गंदी गंदी गाली देकर पास आकर थप्पड से बायें कान को मारा और पैर को पकड कर जमीन में पटक दिया जिससे बांये कान, दाहिने हाथ के कोहनी के पीछे हिस्से एवं कमर में चोंट आया है हाथ के कोहनी से खून निकल रहा है घटना को पत्नी बिमला जोगी, भाई बहू किरण जोगी एवं भाई कमल जोगी देखें एवं सुन बीच बचाव किये हैं लडका विवेक उम्र 13 वर्ष के गले में दर्द है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























