महासुमंद

महासमुंद:नाश्ता करने गया युवक, घर के सामने से बाइक चोरी

महासमुंद। शहर के संजय नगर नयापारा वार्ड क्रमांक 05 में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी युवक शिवालिक प्लांट बेलसोंडा में ऑपरेटर के रूप में कार्य करता है। उसने बताया कि उसके बड़े भाई कुलदीप ध्रुव के स्वामित्व वाली हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DX 2770 का उपयोग वह स्वयं करता है। 1 अगस्त को बाजार से घरेलू सामान खरीदने के बाद दोपहर करीब 11:30 बजे उसने मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की और नाश्ता करने अंदर चला गया। करीब 12 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 8 अगस्त को थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने वाहन की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!