महासुमंद

महासमुंद: पानी बाहर क्यो बहा रहे हो कहकर पिटाई

महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में गोविंद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बम्हनी में परिवार सहित रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है। घर के साईड में अपने घर से निकला गंदा पानी रोकने के लिए सोखता बनाया बरसात में पानी भर जाने के कारण सोखता से पानी बाहर निकलकर गली में बह रहा है। इसी बात के लिए पड़ोस के लोग सोखता ठीक से बनवाओ घर का गंदा पानी बाहर बह रहा है कहकर समझाये थे तो बोला था कुछ दिन बाद सोखता बनवा लुंगा। दिनांक 04.11.2023 को शाम करीबन 07 बजे रामा निषाद एवं उसके लड़के दयालाल निषाद, मया राम निषाद एवं मनोज निषाद चारो घर के गंदा पानी बाहर क्यो बहा रहे हो, पूर्व में भी मना किये थे। कहकर वाद विवाद गाली गुप्तार कर रहे थे, गाली देने से मना किया तो उक्त चारो लोग गंदा गंदा गाली देते हुए रामा निषाद दोनो हाथ को पकड़ लिए एवं उसके तीनों लड़के दयालाल निषाद, मया राम निषाद एवं मनोज निषाद हाथ मुक्का से पीठ एवं सिर में मारपीट करने लगे तथा दया लाल निषाद अपने हाथ में पहने कड़ा से सिर में मार दिया जिससे सिर में बांये तरफ चोट आया है, खून निकला है। चारो लोग गंदा पानी गली में बहाना बंद कर नही तो जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये। मारपीट से पीठ में सिर में दर्द है घर के दरवाजा के पास खड़ी लड़की कु0 संतोषी साहू को भी मनोज निषाद गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ से मारपीट किये है घटना को लड़की बसंती साहू एवं पड़ोस के मन्नू साहू व घनश्याम साहू देखे सुने है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!