महासुमंद

महासमुंद:पति को बिना बताए एक वर्षीय बेटे को लेकर महिला लापता जानिए मामला

महासमुंद। हर्षिता पत्थर पॉलिस फैक्ट्री, महासमुंद रोड घोड़ारी में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करने वाली 23 वर्षीय महिला अपने एक वर्षीय बेटे को साथ लेकर बिना बताए लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम सुपली थाना धरमबांधा, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) निवासी पति विगत एक माह से घोड़ारी स्थित हर्षिता पत्थर पॉलिस फैक्ट्री में परिवार सहित रहकर रोजी-मजदूरी का काम करता है। उसके साथ पत्नी कंचन कोसले (23), पुत्र कान्हा विश्वकर्मा (4), अवतार विश्वकर्मा (3) और अंश विश्वकर्मा (1) रहते हैं।
28 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1 बजे कंचन कोसले अपने एक वर्षीय पुत्र अंश विश्वकर्मा को साथ लेकर फैक्ट्री परिसर से बिना बताए कहीं चली गई। पति के अनुसार, आसपास तथा रिश्तेदारों में तलाश करने के बावजूद दोनों का पता नहीं चला और वे वापस भी नहीं लौटे। इसके बाद 3 सितंबर को थाना महासमुंद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
लापता महिला की ऊंचाई करीब 5.1 फीट, चेहरा गोल, बाल काले, रंग सांवला और शारीरिक स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के समय वह गुलाबी रंग की साड़ी और बैंगनी रंग का ब्लाउज पहने थी। गले में मंगलसूत्र तथा कानों में फूली और झुमका पहने होने की जानकारी दी गई है। महिला कक्षा आठवीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है। पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!