महासमुंद:ड्राइविंग की बात पर बस कंडक्टर पर चाकू से हमला पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। ड्राइविंग की बात को लेकर हुए विवाद में एक बस कंडक्टर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 16 इंदिरा चौक लखोली थाना आरंग निवासी एक युवक जैन बस ट्रेवल्स आरंग में कंडक्टर का काम करता है।
बताया गया कि 3 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे महासमुंद में जय अंबे किराना स्टोर्स के सामने ड्राइवर हेमलाल देवांगन निवासी नयापारा महासमुंद ने ड्राइविंग की बात को लेकर कंडक्टर से विवाद किया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से कंडक्टर की बाईं जांघ में घुटने के ऊपर वार कर दिया। हमले में चोट लगने से खून निकलने लगा।
घटना के दौरान अश्शु खान मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी। घायल को साथी ड्राइवर प्रवीण कुमार गायकवाड़ जिला अस्पताल महासमुंद ले गए, जहां उपचार कराया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।






























