महासमुंदसरायपाली

जिले में चल रहा है पीलिया का प्रकोप.. इस गांव के डेढ़ दर्जन लोग है पीलिया से प्रभावित.

दूषित पानी पीने से गांव में फैल रही है पीलिया

सराईपाली ब्लाक के ग्राम बांजीबहाल में पीलिया का प्रकोप

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/सरायपाली: छत्तीसगढ़ में एक तरफ डेंगू के मरीज लगातार बढ रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाने से अब पीलिया रोग से लोग प्रभावित होने लगे हैं । प्रदेश के महासमुंद जिले मे कई गांव मे पीलिया से लोग प्रभावित हो रहे हैं ।लेकिन सरकारी महकमा जल जनित रोगों से लोगों को बचाने ठोस इंतजाम करने में नाकाम साबित हो रहा है ।महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक के ग्राम बांजीबहाल गांव में पीलिया का प्रकोप जारी है पिछले कुछ दिनों से गांव में दूषित पेयजल की वजह से पीलिया फैल गई है गांव में अब तक करीब डेढ़ दर्जन लोग पीलिया से प्रभावित हो चुके हैं जिसमें से तीन गंभीर मरीजों को इलाज के लिए उडीसा के निजी अस्पतालों में ले जाया गया है ग्राम बांजीबहाल में पेयजल के लिए स्थापित बोरवेल के चारों ओर पानी जमा होने की वजह से बोरवेल का पानी दूषित हो गया है और इसी पानी का उपयोग गांव के लोग पेयजल के लिए कर रहे हैं जिसकी वजह से गांव में पीलिया फैल गई है गौरतलब है कि गांव में एक ही बोरवेल स्थापित है जिसका पानी लोग पेयजल के लिए उपयोग में लाते हैं और इसी पानी को दूषित होने की वजह से काफी संख्या में लोग पीलिया से प्रभावित हो रहे हैं ।

गांव में प्राथमिक उपचार के लिए शासन से संचालित अस्पताल मे कई दिनों से ताला लटक रहा है लिहाजा ग्रामीणों को पीलिया के इलाज के लिए भटकना पड रहा है । ग्रामीण बताते है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया फैलने के बाद भी किसी तरह का ठोस कदम नहीं उठाया है जिससॆ आए दिन पीलिया के मरीज बढ रहे है ।

क्या कहते हैं ग्रामीण—-

बांजीबहाल गांव में पीलिया को लेकर ग्रामीण अनूप विशाल ने बताया कि गांव में बोरवेल का जल दूषित हो गया है और इस पानी का पेयजल के लिए उपयोग करने की वजह से पीलिया फैल रहा है । ग्रामीण नरेश ने बताया कि उसके तीन बच्चों को पीलिया हो गया है।अस्पताल नहीं खुल रहा है जिससे ओडिशा में इलाज करवा रहे है । वही पंच शशीभूषण साहू ने बताया कि गांव मे करीब बीस लोग पीलिया से ग्रसित है लेकिन सरकारी पहल नही हो रही है ।

“इस संदर्भ में बीएमओ डा. अमृत रोहेलेडर ने मीडिया को दिए बयान मे बताया कि गांव में एक भी पीलिया मरीज नहीं है दूषित पानी की जांच करना पीएचई विभाग का काम है ।”

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!