नपा सराईपाली की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न, आगामी विभिन्न विकास कार्यों हेतु 50 करोड़ की बजट की मांग सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सराईपाली(काकाखबरीलाल)। नगर पालिका सराईपाली में सामान्य सभा की बैठक विधायक किस्मत लाल नंद की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल के अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आगामी विकास कार्यों हेतु राशि की मांग के लिए शासन से मांग करने हेतु बजट 50 करोड़ का पेश किया गया।
साथ ही साथ पेंशन योजनाओं के तहत में हितग्राहियों की नाम की स्वीकृति परिवार सहायता राशि की स्वीकृति को भी सामान्य सभा के पटल पर स्वीकृति हेतु रखा गया।
आगामी विकास कार्यों को कराए जाने हेतु गौरव पथ जल आवर्धन योजना के तहत जल आपूर्ति सरोवर धरोहर योजना के तहत बस्ती सराईपाली तालाब का सौंदर्यीकरण जोगी तालाब में फिल्टर प्लांट, पालिका कार्यालय मे कमरों का विस्तार शहर में मुख्य नाली निर्माण वार्ड में सीसी रोड नाली निर्माण आदि के लिए 50 करोड रुपए की मांग की गई है।
नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना अध्यक्ष अमृत लाल पटेल की अनुमति से शहर की जनहित की समस्याओं व नगरपालिका से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर ध्यानाकर्षण कराते हुए अपनी बात सामान्य सभा के पटल पर रखी की वार्ड क्रमांक 8 में पूरे शहर के कचड़े को फेंकवाया जाना बंद कराया जाए जैसा कि पूर्व में द्वेष पूर्वक कल्लू डबरी के किनारे फेंक वाया जाता रहा है जिसे वर्तमान में बंद किया गया है उसे पूर्ण रुप से बंद कराया जाए, वार्ड क्रमांक 8 रेस्ट हाउस रोड में सीसी रोड बनाए जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया है तथा सीसी रोड के ऊपर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसे हटाया जाए और सीसी रोड का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए, वार्ड क्रमांक 4 में विद्युत पोल शिफ्टिंग का काम पिछले एक दशक से लंबित है को पूर्ण कराया जाए और वार्ड क्रमांक 4 पशु चिकित्सालय के पास जर्जर भवन को गिराया जाना आवश्यक है जो नशेणियों का अड्डा बन चुका है वह जल्द से जल्द गिराया जाए साथ ही वहां पर मुत्रालय बनाया जाए क्योंकि वहां लोगों का आना जाना होता है और लोग वहां पर खुले में मूत्र विसर्जन करते हैं सभापति रैना ने जय स्तंभ चौक में हाई मार्क्स लाइट लगाए जाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष से अपील की और कहा की नगर का गौरव जय स्तंभ चौक पिछले 2 वर्षों से अंधकार में है जय स्तंभ चौक में हाई मास्क लाइट स्थापित कर नगर के गौरव जय स्तंभ चौक को प्रकाशमय किया जाए , नगरपालिका के सामने पुष्प वाटिका का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे वहां कचड़ा फैल गया है ठेकेदार को कार्य में देरी के लिए जुर्माना किया जाए और कार्य जल्द पूर्ण करने हेतु आदेश दिया गया साथ ही साथ पार्षद रैना ने वार्ड क्रमांक 10 में निजी ठेकेदार द्वारा नगर पालिका के बोर पर कब्जा कर नगरपालिका की पाइपलाइन और नगरपालिका के विद्युत मिटर का इस्तेमाल करते हुए पानी का उपयोग निजी निर्माण कार्य में किया जा रहा है जिसे तत्काल बंद करते हुए पिछले जितने वर्षों से ठेकेदार द्वारा बोर इस्तेमाल किया गया है उसके ऊपर जमाना सहित राशि वसूल की जाए
नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हरदीप सिंह रैना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 8 में 142 लाख की लागत से पुष्प वाटिका का निर्माण हो रहा है जिसमें भ्रष्टाचार कर नियम विरुद्ध राशि आहरण किया गया है तथा वार्ड क्रमांक टाउन हॉल हॉल का जीर्णोद्धार करने के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है है जिसमें जांच कर दोषी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर एफ आई आर दर्ज किए जाने की मांग की गई ,
नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में उपाध्यक्ष सुशीला गंगा राम पटेल सभापति सुरेश भोई ,राखी गणेश चौहान , दुर्गा ख़िरचन्द बारी मोनालिसा प्रकाश सिंह, सीता सथपति, नेता प्रतिपक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, गुंजन अग्रवाल,चन्द्र कुमार पटेल, हितेश यादव ,हेमंत प्रधान उपस्थित रहे तथा आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी खीरसागर नायक ने किया !
अमृतलाल पटेल अध्यक्ष नगर पालिका सराईपाली
नगर पालिका सभी प्रस्ताव आम सहमति से स्वीकृत किए गए नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को आश्वस्त कराया की उनके वार्ड में समान रूप से विकास कार्य किया जाएगा किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सराईपाली नगर के लिए जो उचित हो वही निर्णय लिए जाएंगे !
सराईपाली विधायक किस्मतलाल नंद
सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद में सभी पार्षदों को आश्वस्त कराया कि आपके द्वारा जो मांगे नगर पालिका के सामान्य सभा की पटल पर रखी जा रही है उसके लिए राशि मांग करना और नगरपालिका नगरपालिका के विकास कार्य के लिए आवंटन लेकर आना मेरा दायित्व है सराईपाली शहर के विकास हेतु मैं पालिका परिषद के सदस्य के सदस्य के साथ हूं।























