सरायपाली :पिकअप वाहन सहित सागौन का 10 लट्ठा जब्त


सरायपाली (काकाखबरीलाल). वन विभाग द्वारा ग्राम मल्दामाल के पास बोलेरो पिकअव वाहन से सागौन प्रजाति के लटठे जब्त किए हैं।
वन मण्डलाधिकारी पंकज राजपूत तथा उप वनमण्डलाधिकारी यूआर बसंत के निर्देशन एवं परिक्षेत्र अधिकारी आरएल व्यवहार के नेतृत्व में सहायक परिक्षेत्र बलौदा
एवं पालीडीह के संयुक्त टीम बनाकर विगत 18 नवम्बर की रात्रि गस्त के दौरान ग्राम मल्दामाल के पास रात्रि लगभग 11.30 बजे संदिग्ध अवस्था में बोलेरो पिकप को बोनट खोलकर मरम्मत करते पाए जाने पर वन कर्मचारियों द्वारा रूककर पूछताछ किया गया। बोलेरे वाहन क्रमांक सीजी 12 ई 0191 में सागौन प्रजाति के 10 नग लट्टा लदा पाया गया। वाहन चालक नरोत्तम
पिता पनका ग्राम बागद्वारी द्वारा बोलेरो पिकअप में सागौन लट्ठ परिवहन करते वन विभाग द्वारा जब्त कर वन अपराध क्रमांक 1437/16 के तहत कार्यवाही में लिया गया। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक बलौदा सतीश पटेल, वन रक्षक मुकेश निषाद, ज्वाला प्रसाद पटेल, सुनील कुमार जमीदार, शुभम तिवारी एवं हेमंत ध्रुव आदि का योगदान रहा।























