सरायपाली

बालको मेडिकल सेंटर के कैंसर विशेषज्ञ पहुंचेंगे सरायपाली, 10 अक्टूबर को होगा परामर्श

सरायपाली। बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के सहयोग से शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला सरायपाली में कैंसर रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत अब प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को कैंसर विशेषज्ञ मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
आयोजित होने वाले परामर्श शिविर में बालको मेडिकल सेंटर के सलाहकार एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दीपांजन बिस्वास मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। अगला परामर्श 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सरायपाली में होगा।
विशेषज्ञों के अनुसार स्तन में गांठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव अथवा आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, सिरदर्द या बदन दर्द, पेट में दर्द या जी मिचलाना, पेट फूलना, खून की कमी, त्वचा में बदलाव, बिना कारण वजन कम होना तथा मल-मूत्र त्याग की आदतों में बदलाव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण कैंसर से संबंधित हो सकते हैं और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए 9098118682 एवं 8282824444 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!