सरायपाली

सरायपाली :फर्जी तरीके से गोबर खरीदी दिखाकर राशि का आहरण… शिकायत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). ग्राम पंचायत मोहेरापाली में गोबर खरीदी नहीं किए जाने के बावजूद फर्जी तरीके से बिल लगाकर विगत 8 माह से गोबर खरीदी दर्शाते हुए राशि का आहरण किया गया है। गौठान के अध्यक्ष द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली से इसकी शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की गई है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत गोहेरापाली के गोठान अध्यक्ष जितेन्द्र प्रधान ने आरोप लगाते हुए जनपद सीईओ से शिकायत की है कि पंचायत में फर्जी बिल लगाकर विगत आठ माह से गोबर खरीदी कर राशि आहरण किया जा रहा है। इस संबंध में आवेदक द्वारा तात्कालीन सीईओ को भी शिकायत की गई है। कार्यवाही नहीं होने पर 21 अक्टूबर के जनचौपाल शिविर में इसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से भी की गई। थी। शिकायत में उन्होंने उल्लेख किया है कि ग्राम गोहेरापाली में विगत आठ माह से गोबर खरीदी नहीं की गई है। सचिव शंकर साहू द्वारा गोबर खरीदी के नाम पर आनलाइन खरीदी दिखाकर फर्जी तरीके से राशि आहरण किया गया है। फर्जी नामों में अभिमन्यू, फूलचंद, प्रहल्ला, अश्वीनी, धरणीधर, दुखीश्याम, गोपीनाथ आदि शामिल हैं। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली को आवेदन देकर इस संबंध में संज्ञान लेने तथा जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!