सरायपाली

बत्ती गुल होने से सभी बैंक अघोषित रूप से हो जाते हैं बंद,जनरेटर की सुविधा सिर्फ 4 बैंकों में

सरायपाली नगर में हैं 14 बैंक

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।सरायपाली नगर में कुल बैंकों की संख्या 15 है । जहाँ प्रतिदिन करोड़ो रुपयों का लेनदेन होता है जिससे बैंको को भी लाखों रुपयों की आमदनी इस लेनदेन से होती है । पर अधिकांश बैंकों में नागरिक सुविधाएं नही के बराबर है । किसी भी बैंक में अपना स्वयं का पार्किंग तक नही है । नगर में आये दिनों बिजली दिन दिन भर बंद रहने से 3 बैको को छोड़ दें तो शेष 12 बैंकों में जनरेटर के सुविधा के अभाव में कामकाज लगभग बंद हो जाता है । कुछ बैंकों में तो अघोषित रूप से अंदर से ताला लगा दिया जाता है ।
आज व इसके पूर्व भी बिजली विभाग द्वारा कई बार मेंटेनेंस के नाम से दिन -दिन भर लाईट बंद रहा करती है ।बिजली बंद होने से नगर में स्थित अधिकांश बैंकों में कार्य ठप्प रहता है । नगर में 15 बैंक हैं । जिनमे एक्सिस बैंक ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व स्टेट बैंक आफ इंडिया बैंक में ही जनरेटर की सुविधा है । जहां बिजली गुल होने की स्थिति में जनरेटर की सुविधा से बैंक का कार्य सम्पन्न कराया जाकर ग्राहकों को सुविधाएं दी जा रही है । वही आई डी बी आई बैंक में जनरेटर है तो है पर वह महीनों से खराब पड़ा हुवा है जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित हो रहा है । शेष अन्य बैंक ऑफ बड़ौदा , पंजाब नेशनल बैंक , एचडीएफसी , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया , देना बैंक , आंध्रा बैंक , बैंक ऑफ इंडिया , केनरा बैंक , इंडियन ओव्हारसिज बैंक व ग्रामीण बैंकों में जनरेटर की सुविधा ही नही है । सभी बैक ग्राहकों से प्रतिदिन लाखो रुपये की कमाई तो करते हैं पर गई ग्राहको को किसी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नही कराते । नियमतः सभी बैंकों को आपातकालीन सुविधाओं कर मद्देनजर जनरेटर की सुविधाएं बैंकों में रखनी चाहिये । सरायपाली के बैकों में 40 किलोमीटर दूर से ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण व बाहर से आने वाले राहगीरों को भी अचानक बैंक कार्य की जरूरत पड़ने पर उन्हें बैंक की सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है । इतने दूर से ग्रामीण बैंक काम से आते है व जब यहां बिजली गुल व जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था नही होने के कारण दिन भर उनको बैंकों के सामने बैठा देखा जा सकता है । सिर्फ जनरेटर की सुविधा बैंकों द्वारा नही रखे जाने से बैंकों का लेनदेन जहाँ प्रभावित हो रहा होता है तो वही सभी लोगो के आवश्यक कार्य भी प्रभावित होता है । दिनभर ग्राहकों , व्यापारियों , ग्रामीणों व अन्य उपभोक्ताओं को परेशानियों के साथ साथ आर्थिक व मानसिक परेशानियों से भी दो चार होना पड़ता है ।
इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया , वित्त मंत्रालय ,शासन व प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है कि वे सभी बैंकों को आवश्यक रूप से बिजली के अभाव में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराएं । जिन बैंकों द्वारा इस निर्देशों की अवहेलना कर सुविधा उपलब्ध नही कराये जाने की स्थिति में उन पर नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!