सर्व आदिवासी कप 2026 सीजन-01 का होगा आयोजन, 12 टीमें लेंगी हिस्सा


सरायपाली।सर्व आदिवासी समाज के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘दीपावली धमाका सर्व आदिवासी कप 2026’ सीजन-01 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के मैच 6, 7, 9, 10 एवं 11 नवंबर 2026 को ठुठापाली ग्राउंड में खेले जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में सर्व आदिवासी समाज के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों के 144 खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। विजेता टीम को 40 हजार रुपये, उपविजेता को 20 हजार रुपये, जबकि तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 6-6 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में ऑनर फीस 6 हजार रुपये, आइकन फीस 500 रुपये तथा प्लेयर फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता की जर्सी समिति द्वारा प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने छत्तीसगढ़ के सर्व आदिवासी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की बात कही है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य आदिवासी समाज के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को सामने लाना तथा स्वस्थ खेल भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के प्रायोजक कल्पना नर्सिंग होम, कर्राभौना -भंवरपुर तथा सहयोगकर्ता TCC 11, ठुठापाली हैं। संपर्क के लिए नव रतन सिदार, सुरेंद्र चंद्रवंशी, रामसिंह मरकाम एवं माधव बुढ़ेक से संपर्क किया जा सकता है।






























