पिथौरा

पिथौरा :एनीकट में नहाना पड़ा भारी, तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार दोपहर कौड़िया-पीलवापली डेम के एनीकट में नहाने के दौरान दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों की तत्परता से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय रितिक ठाकुर, निवासी कौड़िया पारा, तेज धारा में बहने के बाद से लापता है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और बचाव दल द्वारा लापता किशोर की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच 5 से 7 बच्चे एनीकट में नहाने पहुंचे थे। कुछ बच्चे पानी के किनारे मौजूद थे, जबकि कुछ एनीकट के ऊपर से पानी में छलांग लगाकर नहा रहे थे। बारिश के कारण एनीकट में पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान अचानक दो बच्चे पानी की तेज धारा में बह गए।
हादसे के दौरान टीनकु बारिहा को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बाहर निकाल लिया। वहीं रितिक ठाकुर (15) तेज बहाव में बह गया, जिसका अब तक पता नहीं चल सका है।
ग्राम पंचायत के सरपंच नरेंद्र नायक ने बताया कि घटना के समय करीब 5 से 7 लड़के एनीकट में नहा रहे थे। तेज बहाव के कारण दो बच्चे पानी में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
सूचना मिलते ही डायल 112 पिथौरा की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से लापता किशोर की तलाश शुरू की गई। तेज पानी के बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है। घटना की जानकारी मिलने पर रितिक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किशोर के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। फिलहाल बचाव दल और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!