पिथौरा

योगिता दीवान का नवोदय विद्यालय 6 वीं के लिये चयन

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा/काकाखबरीलाल. अंजली विहार कालोनी लहरौद पिथौरा की रहने वाली कु.योगिता दीवान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली के लिये हुआ है । योगिता शुरू से ही मेघावी रही है तथा सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल पिथौरा में अध्ययरत है । उनके पिता श्री कमलेश दीवान शिक्षक तथा माता श्रीमती प्रज्ञा दीवान शिक्षिका है । नवोदय विद्यालय की तैयारी के लिये शिक्षक लुकेश ध्रुव द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर दुरुगपाली में नवोदय विद्यालय की तैयारी के लिये शिक्षक साथी रामलाल पटेल,हुम्मन सिंह ठाकुर, परसराम ठाकुर के सहयोग से तीन बार जिला स्तरीय टेस्ट परीक्षा का आयोजन कराया गया जिसमें योगिता का स्थान द्वितीय,तृतीय स्थान पर रही तथा इसके माध्यम से इस बार सात बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय के लिये हुआ । योगिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता एवं गुरुजनों को दिया है ।चयन होने पर शिक्षक लुकेश ध्रुव,रामलाल पटेल,रामनारायण बरिहा,ओमप्रकाश ध्रुव , पालेश्वर ठाकुर एवं स्कूल के समस्त स्टाप ने हर्ष व्यक्त किया है ।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!