पिथौरा :मीना बाजार देखने गए युवक की बाईक चोरी

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में तरूण प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डूमरपाली चौंकी बया थाना राजादेवारी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला हैं , कृषि कार्य करता हैं कक्षा दसवीं तक पढाई किया हैं । सन् 2009 में एक मोटर सायकल हिरो होण्डा सीडी डिलक्स क्रमांक CG 04 DK 7135 खरीदा था उक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DK 7135 को दिनांक 22.06.2023 को लेकर रात्रि 08/00 बजे मीना बाजार घुमने पिथौरा आया था अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DK 7135 को मीना बाजार के सामने सिन्हा हार्डवेयर के पास खडी करके मीना बाजार में घुमने के बाद वापस रात्रि लगभग 10/30 बजे अपने घर ग्राम डूमरपाली जाने के लिये आकर देखा तो मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DK 7135 को जहां खडी किया था वहां पर नहीं था आसपास में पता तलाश कर लोगों से पुछताछ किया कहीं पता नहीं चला मोटर सायकल हिरो होण्डा सीडी डिलक्स क्रमांक CG 04 DK 7135 कीमती करीबन 8,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























