पिथौरामहासमुंद

जिला निर्वाचन कार्यालय में आज 21 अभ्यर्थियों के दाखिल किया नामांकन,, जाने कौन से पार्टी से कौन है प्रत्याशी..?

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल,महासमुंद: विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत आज यहां जिला निर्वाचन कार्यालय में 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने इससे पहले भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे.

इनमें बसना विधानसभा-40 के लिए अनामिका पाल (निर्दलीय), दुर्गाचरण पटेल (भारतीय जनता पार्टी), अशोक प्रधान (शिव सेना), विधानसभा खल्लारी- 41 के लिए भुखन लाल साहू (निर्दलीय), संतोष चन्द्राकर (आम आदमी पार्टी, मोनिका साहू (भारतीय जनता पार्टी), सरायपाली विधानसभा – 39 से श्याम तांड़ी (भारतीय जनता पार्टी) शामिल है। जिन्होंने आज भी अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया.

जिन प्रत्याशियों ने आज पहली बार नामांकन दाखिल किया इनमें बसना विधानसभा से कुलेश्वर यादव (एनडीपीएफ), संकल्प दास (आम आदमी पार्टी), एवं द्वारिकाधीश यादव (इंडियन नेशनल कांग्रेस), खल्लारी विधानसभा से परेश अग्रवाल (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस) एवं महासमुंद विधानसभा से त्रिभुवन महिलांग (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस), विनोद चन्द्राकर (इंडियन नेशनल कांग्रेस), पूनम चन्द्राकर (भारतीय जनता पार्टी), डॉ. विमल चोपड़ा (निर्दलीय), रमनलाल जांगड़े एवं श्री नानजी बाघमारे (निर्दलीय) एवं सरायपाली विधानसभा से प्रभाकर ग्वाल (आम आदमी पार्टी) प्रतिभा ग्वाल (आम आदमी पार्टी) पद्म चरण नाग (शिवसेना),छबिलाल रात्रे (बहुजन समाज पार्टी) ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए। बहरहाल आज 2.11.2018 को नामांकन की अंतिम तिथि है इसके बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।वर्तमान तो निर्दलीय अड़े हुवे है जिनको मनाने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी मनाने का प्रयास करेगी। फिलहाल तो बागी निर्दलीय के रूप में अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।वहीँ दोनों पार्टियों का गाड़ित भी इन निर्दलियों के मैदान में आने से बिगड़ता दिख रहा है।बाहर हाल स्थिति नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!