पिथौरा

पिथौरा: चाकू लहराते युवक धरा गया

पिथौरा (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में  दिनांक 16.05.2024 को  सूचना मिला कि लहरौद चौक ओवरब्रिज के पास एक लड़का अपने मोटर सायकल से आते जाते चाकू निकालकर दिखाकर, लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर पुलिस की टीम  स्टाफ के साथ रवाना हुआ था, दिनांक 16.05.2024 को लहरौद चौक ओवरब्रिज के पास एक लड़का अपने मोटर सायकल से चाकू निकालकर दिखाकर लहरा कर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है,,मौके पर पहुंच कर उक्त लडका को हमराह स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया, पुलिस को आते देखकर चाकू को अपने मोटर सायकल मे रखकर भागने का प्रयास कर रहा था भाग नहीं पाया स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया पकडे गये लडका से नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्की सिंह राजपुत पिता निर्मल सिंह राजपुत उम्र 19 साल पता ग्राम दरियापुर थाना कवटिया जिला आरा विहार हाल पता नवा तरिया के पास बेन्द्री रोड थाना उरला जिला रायपुर छ0ग0 का रहने वाला बताया, उक्त लडका के मोटर सायकल को तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग स्टील (चादर की कत्ता) मिला, जिसकी कुल लंबाई 12 इंच, फल की लंबाई 07 इंच,प्लास्टिक का मुठ का लंबाई 05 इंच, चाकू के फल के सामने हिस्सा की चौडाई 03 इंच एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एचएफ डीलक्स इको सीजी 04 एलवी 3711 जिसकी अनुमानित कीमती 40000 रूपये को मौके पर तलाशी पंचनामा तैयार किया गया है बाद उक्त चाकू एवं मोटर सायकल को  विधिवत गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया है तथा मौके पर उक्त लडका विक्की सिंह राजपुत से चाकू रखने के संबंध मे कोई कागजात हो तो पेश करने हेतू धारा 91 जा.फौ. का नोटिस तामिल करवाया गया जो लिखित मे चाकू रखने के संबंध में कोई कागजात नही होना लेख किया, तथा  पुलिस ने25-ARM, 27-ARM के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!