बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चों के हृदय की जांच के लिए 15 अगस्त को लगेगा विशेष शिविर

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में नवजात शिशुओं एवं बच्चों में होने वाले हृदय रोगों की जांच एवं परामर्श के लिए विशेष शिविर का आयोजन 15 अगस्त 2026 को किया जाएगा। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा बच्चों की जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श के साथ 2D इको जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों में जन्मजात हृदय दोष, हृदय में छेद (ASD/VSD), PDA, शरीर या होंठ-नाक का नीला पड़ना, दूध पीते समय जल्दी थक जाना, वजन एवं विकास में देरी, बार-बार संक्रमण, तेज या अनियमित धड़कन, बेहोशी तथा अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर अभिभावकों को चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
अस्पताल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में इस प्रकार के लक्षण नजर आने पर समय पर जांच कराएं, ताकि बीमारी की पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सके। शिविर अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित होगा। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!