बसना

बसना: इस बैरियर पर पुलिस की दबिश, 6 किलो गांजा और एक्टिवा जब्त

बसना। पदमपुर रोड स्थित ग्राम पलसापाली बैरियर के पास पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से करीब 6 किलो गांजा, एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 3.90 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पदमपुर, ओडिशा की ओर से एक काले रंग की एक्टिवा में दो व्यक्ति गांजा लेकर बसना की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पलसापाली बैरियर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक्टिवा को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पीछे बैठे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए विधि संघर्षरत बालक ने अपना नाम नूतन कुमार (16) निवासी खेमुंडीगढ़, जिला बौद्ध, ओडिशा बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में 6.40 किलो वजन का गांजा, जिसमें 6 किलो शुद्ध गांजा पाया गया, बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।
इसके अलावा पुलिस ने ओडिशा नंबर की एक्टिवा स्कूटी (कीमत करीब 80 हजार रुपये) और वीवो कंपनी का मोबाइल (कीमत करीब 10 हजार रुपये) भी जब्त किया। फरार चालक की पहचान रोशन मांझी, निवासी चारभाठा, जिला बौद्ध, ओडिशा के रूप में बताई गई है।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!