अग्रवाल नर्सिंग होम में 14 अगस्त को लगेगा यूरोलॉजी कैंप

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी मरीजों को यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान करेंगे।
कैंप में मूत्र एवं पथरी की जांच, किडनी की पथरी का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी बीमारी का उपचार, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष संक्रमण एवं मूत्र नली की सिकुड़न, किडनी-प्रोस्टेट-टेस्टिस के कैंसर का उपचार सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक यूरोलॉजी तथा ट्रॉमा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक की इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
कैंप में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये रखा गया है। वहीं सिटी स्कैन के माध्यम से पथरी की सटीक जांच तथा किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी आदि के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को 13 अगस्त तक अपनी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती होने तथा अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया गया है। डायलिसिस की सुविधा भी प्रतिदिन निःशुल्क उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।































