बसना

अग्रवाल  मल्टीस्पेशलिटी  हास्पिटल में 13 अगस्त को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी, मरीजों को मिलेगा परामर्श

महासमुंद। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विशेष परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में 13 अगस्त 2026, गुरुवार को मनोचिकित्सक एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (M.B.B.S., DNB) मरीजों को परामर्श देंगे।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लगातार घबराहट, बेचैनी, तनाव, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक क्रोध, उदासी, अनिद्रा, एकाग्रता में कमी, बार-बार नकारात्मक विचार आना, अनावश्यक डर, भीड़ या अन्य स्थानों पर भय महसूस होना, याददाश्त में कमी, डिमेंशिया, स्वयं की देखभाल में परेशानी, माइग्रेन व सिरदर्द जैसी समस्याओं में विशेषज्ञ परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा शराब, गांजा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़ी समस्याओं तथा सेक्स संबंधी विचार, शिथिलता, शारीरिक थकान, मंदबुद्धि, व्यवहार एवं भावनात्मक समस्याओं के लिए भी परामर्श की सुविधा रहेगी।
परामर्श का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया गया है।
संपर्क: 77708-68473, 84618-11000

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!