बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 15 अगस्त को  लगेगा त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ का विशेष शिविर

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 15 अगस्त 2026, शनिवार को त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार की विशेष ओपीडी/चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।
डॉ. अजीत कुमार एमबीबीएस, एमडी (स्किन एंड वीडी) – बीएचयू हैं तथा लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं देते हैं। वे पूर्व में AIIMS, KGMU एवं मेकाहारा में सीनियर रेजिडेंट रह चुके हैं।
शिविर में त्वचा और बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें स्किन एलर्जी एवं इंफेक्शन, मुंहासे व दाग-धब्बे, बाल झड़ना एवं गंजापन, फंगल इंफेक्शन, विभिन्न प्रकार के त्वचा रोग तथा यौन रोग संबंधी परामर्श शामिल हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक मरीजों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। पंजीयन के लिए 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!