बसना में 14 अगस्त को लगेंगे जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ के परामर्श शिविर

बसना। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के प्रसिद्ध जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन आगामी 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
डॉ. नमन जैन MD (जनरल मेडिसिन) एवं DNB क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी तथा कंसल्टेंट रूमेटोलॉजिस्ट हैं। वे प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
शिविर में जोड़ो में दर्द, सूजन, अकड़न एवं टेढ़ापन, कमर व गर्दन में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या दर्द, नई-पुरानी गठिया, वात एवं ऑटोइम्यून बीमारियां, त्वचा का कड़क होना, नॉन-हीलिंग अल्सर, लंबे समय से बुखार तथा लंबे समय से दर्द की दवाइयां लेने वाले मरीजों की जांच एवं परामर्श किया जाएगा। इसके अलावा SLE और Sjögren जैसी बीमारियों की भी जांच व चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।
मरीज अपॉइंटमेंट के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है।






























