बसना : घर ले जाउंगा कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट

बसना (काकाखबरीलाल). विरेन्द्र बाग ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रेमडा थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है खेती किसानी का काम करता है । विगत 03 साल पहले ग्राम मुडपहार के माधव बेरिया के पुत्र किर्तन बेरिया से समाजिक रीति रिवाज से शादी किया है उनकी बेटी एवं दामाद कुछ वर्ष उनके ससूराल मे अच्छे से जीवनयापन कर रहे थे जिनका 02 साल की एक बेटी है । उनके दामाद आये दिन शराब पीकर उनके लडकी सुनीत बाग को बेवजह से शराब पीकर आये दिन हाथापाई एवं गाली गुप्तार करता है जिसकी वजह से वह अपनी लडकी सुनीता को अपने घर रेमडा ले आया था कि दिनांक 25 अगस्त को अचानक रात्रि 10 से ,11 बजे उनके दामाद किर्तन बेरिया शराब के नशे मे आया और उनकी पत्नी एवं बेटी को ले जाउंगा कहने लगा जिस पर हम लोगो द्वारा मना किये कि सुबह होते ही ले जाना जिससे किर्तन बेरिया आक्रोशित होकर अश्लील गाली देकर उनकी लडकी सुनीता बाग को मारने के लिए पकड लिया था जिसे उनके द्वारा बीच बचाव करने गया तो उनके दाहिने हाथ एवं उंगली को पकडकर मरोड दिया एवं उनके लडके चैतन बाग भी बीच बचाव करने गया तो उसको भी हाथ मुक्का से मारपीट किया है एवं जान से मारने की धमकी दिया है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

























