सरायपाली : खेत मत जाना कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). उडेसिह मुन्ना ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छुईपाली मे रहता है खेती किसानी का काम करता है कि उनका एक एकड खेत ग्राम छुईपाली मे है जिसका खेती वह स्वयं करता है कि दिनांक 25 अगस्त को शाम को घर के सामने अपनी पत्नि दुर्पती के साथ मे था उसी समय उनके चचेरा भाई किरोटी मुन्ना घर के सामने आया और उन्हें बोला कि तुम अपने खेत को मत बोना एवं अपने खेत मे मत जाना, तब वह बोला कि मै अपने खेत मे जाउंगा मेरा खेत है खेती करूंगा उक्त बात को लेकर किरोटी ने अश्लील गाली देकर हाथ मुक्का से उनके बाल मे मारा एवं डण्डा से उनके दाहिने हाथ मे मारकर चोट पहूंचाया, उनके पत्नि दुर्पती बिच बचाव करने आई तो किरोटी ने उनके पत्नि को भी हाथ मुक्का से पीठ मे मारपीट किया है घटना को जलसाय मुन्ना एवं उपस्थित लोग देखे सूने है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर
294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























