बसना

बसना:अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत जानिए मामला

बसना। थाना बसना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खुर्शीपार निवासी श्याम सुंदर बरिहा (40 वर्ष) 02 मार्च 2026 की रात लगभग 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QB 9550 से अपनी बहन को लेने ग्राम खोकसा जा रहे थे। इसी दौरान बसना स्थित खटखटी ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में श्याम सुंदर बरिहा के दाहिने पैर एवं कुल्हे में गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज हेतु रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान 08 मार्च 2026 को शाम 7:33 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के कथनों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है। संपूर्ण जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!