छत्तीसगढ़

11 जून को अग्रवाल नर्सिंग होम में मानसिक रोग परामर्श शिविर

 

बसना। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर में 11 जून 2026, गुरुवार को विशेष मानसिक रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (M.B.B.S., DNB) मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे।

शिविर में घबराहट, बेचैनी, तनाव, अवसाद, अनिद्रा, याददाश्त में कमी, डर-भय, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक क्रोध, नशा मुक्ति, डिमेंशिया, मिर्गी, सिरदर्द तथा यौन संबंधी विकारों जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार परामर्श का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक मरीजों को समय पर पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराने की सलाह दी गई है।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए संपर्क करें: 77708-68473, 84618-11000

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!