11 जून को बसना में किडनी रोग एवं डायलिसिस परामर्श शिविर

बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 11 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग द्वारा विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर (नेफ्रोलॉजिस्ट) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
शिविर में डायबिटिक किडनी रोग, किडनी फेल्योर, किडनी में सूजन एवं संक्रमण, मूत्रमार्ग संक्रमण, पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याएं, एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज, पेशाब संबंधी शिकायतें, रक्त अल्पता (एनीमिया), कमजोरी तथा पैरों में सूजन (एडिमा) जैसी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल में प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है तथा जिले का सबसे बड़ा एवं अत्याधुनिक 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट संचालित किया जा रहा है। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए संपर्क करें: 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699































