छत्तीसगढ़

महासमुंद :पैसे देने से मना करने पर सब्जी विक्रेता से मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। दैहानीभाठा निवासी एक महिला सब्जी विक्रेता ने जितेश चंद्राकर के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे महिला सब्जी का पैसा देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान जितेश चंद्राकर ने उससे पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व लात से मारपीट की।
मारपीट में महिला के चेहरे, सीने और नाक में चोट लगने से दर्द होना बताया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी राकेश और भागवत बताए गए हैं। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!