तेदुकोना:20 वर्षीय युवती लापता, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शुरू की तलाश

तेन्दूकोना। चौकी बुंदेली क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता टीकम सिंह चक्रधारी की सूचना पर थाना तेन्दूकोना में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लोकेश्वरी चक्रधारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 1 सोहागपुर, 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के गांवों, मोहल्लों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
लापता युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसका रंग सांवला, चेहरा गोल, शरीर पतला-दुबला और कद करीब 4 फीट 5 इंच है। उसके बाल काले हैं तथा लापता होने के समय वह भूरा-सफेद रंग का सलवार सूट पहने हुई थी। वह हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
परिजनों ने किसी व्यक्ति पर अपहरण या अवैध रूप से रोककर रखने का आरोप अथवा संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 28/2026 कायम कर तलाश शुरू कर दी है तथा सूचना संबंधित थाना-चौकियों और डीसीबी शाखा को भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए युवती की सुरक्षित तलाश में जुटी है।



























