सरायपाली

सरायपाली:घर के सामने से बोलेरो चोरी, अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

सरायपाली। ग्राम नवागढ़ में घर के सामने खड़ी महिन्द्रा बोलेरो वाहन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। वाहन मालिक ने घटना की रिपोर्ट थाना सरायपाली में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी के अनुसार वह खेती-किसानी का काम करता है और उसने अपनी सिल्वर रंग की महिन्द्रा बोलेरो क्रमांक CG13U6496 को करीब 3-4 दिन पहले घर के सामने खुले स्थान पर खड़ा किया था। 13 अगस्त की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसने वाहन को घर के सामने खड़ा देखा था। इसके बाद 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे उठकर देखा तो वाहन वहां से गायब था।
आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। अज्ञात चोर वाहन को चोरी कर ले गए। चोरी हुए पुराने इस्तेमाल किए गए बोलेरो वाहन की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। वाहन का चेचिस नंबर MA1WG2GHKD5C55946 तथा इंजन नंबर GHD4C56035 है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!