महासुमंद
महासमुंद:पुरानी रंजिश को लेकर ऑटो चालक से मारपीट, डंडे से पीटा

महासमुंद। स्टेशन रोड वार्ड नंबर 13 निवासी ऑटो चालक ने गौरव उर्फ मोनू यादव पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, 12 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे वह आकाशिया होटल से खाना पार्सल लेकर पैदल शुभम लॉज की ओर जा रहा था। इसी दौरान गौरव उर्फ मोनू यादव वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे डंडे से मारपीट की। मारपीट में उसके दाहिने हाथ और पेट के दाहिने हिस्से में चोट आई है।
पीड़ित ने बताया कि करीब एक माह पहले भी मोनू यादव ने उसके साथ मारपीट कर धमकी दी थी, जिसके डर से उसने उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। घटना की जानकारी उसने अपने माता-पिता को दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
AD#1



























