महासुमंद

महासमुंद:किराना दुकान के पास युवक से मारपीट, सिर व हाथ में चोट

महासमुंद। ग्राम बरबसपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार घटना 12 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे की है।
पीड़ित ने बताया कि वह खेत में खाद छिड़कने गया था। शाम को वापस लौटने के बाद वह गांव में किशोर किराना दुकान के पास दिलीप परमार और सदाराम रात्रे के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान व्यासनारायण सोनवानी और रूद्र सोनवानी वहां पहुंचे और उसके बेटे के बारे में पूछने लगे। जानकारी नहीं होने की बात कहने पर दोनों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान साहिल सोनवानी, उदितनारायण सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसे व हाथ-मुक्के से मारपीट की। आरोप है कि साहिल सोनवानी ने हाथ में पहने चूड़े से उसके सिर पर वार किया। मारपीट में सिर और दाहिने हाथ में चोट आई।
घटना के बाद पीड़ित एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचा। उपचार कराने के बाद 13 अगस्त को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी दिलीप परमार, सदाराम रात्रे, डेमन भारती और दुलस परमार हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!