सांकरा:जमीन का हिस्सा मांगने पर पिता से मारपीट, धारदार हथियार से हमला

सांकरा। ग्राम लाटादादर में जमीन के हिस्से को लेकर विवाद के दौरान बेटे द्वारा अपने पिता से गाली-गलौज कर धारदार हथियार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने सांकरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ग्राम लाटादादर निवासी 60 वर्षीय सुन्दीर लाल बरिहा खेती-किसानी का काम करते हैं। 13 अगस्त की रात करीब 10 बजे उनका बड़ा बेटा सूरज बरिहा घर पहुंचा और जमीन का हिस्सा देने की बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे लोहे के धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया।
पीड़ित ने हमले से बचने के प्रयास में हथियार पकड़ लिया, जिससे उसके बाएं हाथ की उंगली और दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई। घटना उसकी पत्नी रायमोती बरिहा ने भी देखी। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।






























