बसनामहासुमंद

पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू,उग्र आंदोलन होने के आसार

रामकुमार नायक,बसना(काकाखबरीलाल)।महासमुंद जिले के बसना में पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की हड़ताल चल रही है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के पंचायत सचिव व रोजगार सहायक 27 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। शासन का ध्यान आकृष्ट कराने पंचायत सचिव संघ और रोजगार सहायक संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जनवरी से पंचायत सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन 05 पंचायत सचिव एवं 02 रोजगार सहायक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। संघ के सदस्यों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। 12 जनवरी को क्रमिक भूख हड़ताल में सचिव कल्पना भोई,रोहिणी जगत, रंजू भोई, शोभागिनी विशाल, उषा पटेल व रोजगार सहायक लोभा सिदार, लक्ष्मी सिदार बैठे। बसना जनपद मुख्यालय परिसर में धरनारत रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों ने शासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पंचायत सचिव संघ बसना के अध्यक्ष नरेश पटेल, कृष्णा साहू,देवधर चौहान, सुभाष पटेल, मेघनाथ पटेल, लक्ष्मीनारायण दास, हरीश मानिकपुरी, नंदकुमार पटेल, ने कहा कि 12 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। अलग-अलग दिन संघ के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह भूख हड़ताल 20 जनवरी तक लगातार चलेगी। इसके बाद राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पंचायत सचिव दो वर्ष परवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!