महासुमंद

महासमुंद: चाकू जैसे वस्तु से किया वार यूवक की मौत

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत चाकू जैसे वस्तु से मारपीट करने का मामला सामने आया है जिससे यूवक की मौत हो गई।रोहित साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शेर महासमुंद मे रहता है। 12वी तक पढाई किया है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 19.01.2026 अपने भाई जितेन्द्र साहू के साथ महासमुंद आया था काम होने के बाद शाम करीबन 05.30 बजे अपने गांव शेर जाते समय कुछ देर के लिए देशी शराब दुकान सितली नाला के पास महासमुंद के सामने रोड पर रूका था उसी समय  भाई जितेन्द्र साहू देशी भठ्ठी के तरफ गया कुछ देर बाद देखा तो  भाई जितेन्द्र साहू को तीन लोग मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे मारपीट को देखकर  पास जा रहा था, मारपीट करने वाले कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू, दिलीप बघेल उर्फ भैरा, अरूण उर्फ छोटू कुम्हार तीनो ने मिलकर मारपीट किया और मारपीट के दौरान कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू अपने पास रखे चाकू जैसे वस्तु से मारने से बांए जांघ पर गंभीर चोट एवं चेहरे एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट लगा है जिससे  भाई वहीं पर गिर गया और मारने वाले वहां से भाग गये जिसके बाद अपने भाई को 108 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया जहां डॉक्टर साहब द्वारा मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना अपने पिताजी धनेश साहू को बताया   घटना को वहां पर उपस्थित चंद्रहास साहू देखा व सूना है  पुलिस ने 103(1)-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!