बागबाहरा: घर में चोरों ने बोला धावा ले उड़े कीमती जेवरात सहित नगदी रकम

बागबाहरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है। विकास चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा मे रहता है ड्रायवरी काम करता है दिनांक 19/01/2026 को ट्रक चलाने के लिए बाहर गया था मां संतोषी चंद्राकर अपने मायके आरंग गई थी घर मे कोई नही था दिनांक 19/01/2026 के रात लगभग 09/00 बजे अपने घर लौटा तो देखा कि घर के खिडकी के उपर जो झरोखा है टूटा हुआ था ताला खोलकर अंदर घुसा तो देखा कि घर मे सामान पुरा बिखरा हुआ था अलमारी दरवाजा खुला था अलमारी मे रखे 01 जोडी सोने का झूमका, 04 नग अंगुठी, 01 नग गले का हार, 04नग चांदी की सांटी एवं 01 नग चांदी का करधन कीमती लगभग 150000 रूपये एवं नगदी रकम 26000 रूपये कुल 176000 रूपये नही था जिसे कोई अज्ञात चोर घर मे घुसकर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















