बसना

बसना:जोगीपाली आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़े की धूम, रंगोली-खेलकूद और व्यंजन प्रदर्शनी ने मोहा मन

बसना। महिला एवं बाल विकास विभाग बसना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जोगीपाली क्रमांक-2 में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती भानुमति पटेल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती दीपा साहू, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती गरिमा कैवर्त तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सस्मिता भोई एवं श्रीमती नागेश्वरी पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर वजन मापा गया। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती गरिमा कैवर्त ने माताओं को संतुलित आहार, मौसमी फलों, हरी सब्जियों एवं मोटे अनाज के सेवन के साथ स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन को दैनिक आहार में शामिल करने की अपील की।
इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ पोषण सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सस्मिता भोई ने अतिथियों एवं ग्रामीण महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सहायिका श्रीमती बिलाषिनी पटेल, आशा कार्यकर्ता श्रीमती उमोती पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरी बालिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!