सिंघोड़ा :24×7 आपातकालीन सेवा सहित नवजीवन हॉस्पिटल में मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं

सरायपाली। चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा, सरायपाली में स्थित नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
अस्पताल में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ रोग, यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी तथा रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, सुव्यवस्थित वार्ड, जांच एवं डायग्नोस्टिक सुविधाएं तथा 24×7 आपातकालीन सेवा की सुविधा भी दर्शाई गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अनुभवी डॉक्टर एवं चिकित्सा टीम मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है।
नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से स्वच्छ एवं सुरक्षित अस्पताल वातावरण, आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण उपचार पर विशेष जोर दिया गया है। अस्पताल का संदेश है— “Healing Hands, Caring Heart – For a Healthier Tomorrow”।





























